
हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 31 रविदास बस्ती के नवनिर्वाचित पार्षद भूपेंद्र कुमार आज आदर्श टिहरी नगर पथरी पहुंचे , जहां उन्होंने डंगवाल परिवार द्वारा करवाए जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भाग लिया, भूपेंद्र कुमार ने कथा व्यास परम श्रद्धेय आचार्य अजय बिज्लवाण को फूल माला पहनकर उनका आशीर्वाद लिया।


आदर्श टिहरी नगर पथरी में श्रीमती संपत्ति देवी डंगवाल धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मुरारी लाल डंगवाल , नरेश डंगवाल, कृष्णानंद डंगवाल,दिनेश डंगवाल,डंगवाल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा 23 जनवरी से प्रारंभ हुई है जिसका समापन 29 जनवरी को होगा। परम श्रद्धेय आचार्य अजय बिज्लवाण द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है, भागवत कथा को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है ।
