
हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में लागू किए गए भू कानून का प्रदेश की जनता के साथ साधु-संतों द्वारा भी स्वागत किया जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भू कानून लागू किए जाने का स्वागत करते हुए धामी सरकार को साधुवाद और आशीर्वाद दिया है ।
रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भू कानून से पहाड़ों की पलायन की समस्या दूर होगी, पहाड़ों में जमीन बेची जा रही थी ,उसके रुकने से अब पहाड़ों पर खेती बाड़ी बढ़ेगी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भू कानून से बाहर रखे जाने से वहां पर इंडस्ट्री लगेंगी,जिससे प्रदेश में विकास की नई बयार बहेगी, उन्होंने भू कानून लाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहुत-बहुत साधुवाद दिया है।
