देहरादून। ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा अधिकृत जुजित्सु एशियन यूनियन के तत्वावधान में जॉर्डन देश की राजधानी अम्मान में 26 मई को संपन्न हुई “नवीं एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप 2025” में भारतीय टीम ने अभी तक के सर्वाधिक पदक एशियन चैंपियनशिप में जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण, 5 रजत, 10 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।
जुजित्सु एशोशियेसन ऑफ़ इंडिया के निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि 22 से 26 मई तक जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप 2025 में भारत के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय टीम के मुख्य कोच विनय कुमार जोशी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने एशियन चैंपियनशिप में अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में देश को 17 पदकों की बदौलत 27 देशों की एशियन रैंकिंग में 9वा स्थान प्राप्त हुआ। उत्तराखंड राज्य से भी उक्त एशियन चैंपियनशिप में 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य के खिलाड़ियों बी भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक भारत को दिलाया। उत्तराखंड राज्य की नैनीताल निवासी वन दरोगा नव्या पांडे ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। देहरादून के शुभम कुमार ने रजत एवं हल्द्वानी के वैभव पड़ियार ने शानदार प्रदर्शन कर देश को कांस्य पदक दिलाया। जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित 4 पदक जीतकर देश की 9वीं रैंकिंग में महत्वपूर्ण रोल अदा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी ने शीघ्र ही पदक विजेता खिलाड़ियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित करने की बात कही है।
खिलाड़ियों की इस महान उपलब्धि पर के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री कैलाश पंत, मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक हरीश कोठारी, विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, जुजित्सु इंडिया के महासचिव अमित अरोड़ा, जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड की अध्यक्ष रसिका सिद्दीकी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, यूथ एशियन चैंपियन कृष्णांजलि जोशी, एशियाई खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, मीडिया कमेटी चेयरमैन ऋषिपाल भारती, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित कर्नाटक, सीके जोशी, आदित्य जोशी, विशान क्षेत्री, सलीम ख़ान, सुभाष भट्ट, सहित दर्जनों गणमान्य लोगों खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *