जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार द्वारा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी (पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार) की 38 वीं पुण्यतिथि पर सामुदायिक केन्द्र, इंद्रलोक, हरिद्वार में यज्ञ, गोष्ठी एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
यज्ञ के यज्ञमान चौधरी नरेंद्र सिंह देशवाल एवं शक्ति सिंह जी एवं पुरोहित चौधरी देवपाल सिंह राठी जी रहें।
कार्यक्रम कां सचालन सभा के महामंत्री श्री देवेन्द्र कुंडू जी द्वारा किया गया।
यज्ञ के बाद अपने सम्बोधन में चौधरी देवपाल सिंह राठी (अध्यक्ष) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के एक महान किसान नेता, विचारक, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को नूरपुर गांव में हुआ था और उनका निधन 29 मई 1987 को दिल्ली में हुआ । उन्होंने अपना अधिकांश जीवन किसानों के हित में संघर्ष करने , भारत में कृषि सुधारों को लागू करने में लगाया वे खुद एक साधारण किसान परिवार से थे।
उन्होंने मेरठ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की और बाद में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की।
वे गांधी जी प्रभावित हो कर स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए और बाद में भारतीय लोक दल की स्थापना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्री एवं मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया।
श्री देवेन्द्र कुंडू (महामंत्री) ने कहा कि उन्होंने किसानों के हितों के लिए कई भूमि सुधार लागू किए, जैसे कि जमींदारी प्रथा का उन्मूलन और कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण करना।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार अधिनियम लागू किया,
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।
कुंडू जी ने कहा कि उन्होंने भारत के विकास के लिए एक ऐसा मॉडल बनाने का प्रयास किया जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करे और कृषि को बढ़ावा दे सके।
अभी कुछ समय पहले उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया ये सम्मान उनके पौत्र एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी ने ग्रहण किया ।
शक्ति सिंह ने कहा वे किसानों के लिए एक मसीहा के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया. उन्होंने जमींदारी प्रथा को समाप्त करने और भूमि सुधार अधिनियम लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।
उन्होंने भारत की आर्थिक नीति में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया. 
उन्होंने कई पुस्तकें और लेख लिखे जिनमें उनकी आर्थिक और सामाजिक नीतियों का वर्णन है।
चौधरी चरण सिंह एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने किसानों के हित में और देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया। उनकी ईमानदारी, सादगी और दृढ़ विश्वास ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता बनाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में चौधरी नरेंद्र सिंह तेवतिया, सुरेंद्र सिंह,सिकंदर सिंह, योगेंद्रपाल सिंह राणा,शक्ति सिंह, सुरेंद्र सिंह, चौधरी मनवीर सिंह सिरोही, हरपाल सिंह,देवेन्द्र कुंडू, रविन्द्र मलिक, नरेन्द्र सिंह देशवाल, सी पी सिंह राठी, ऋषिपाल सिंह, सरदार हरि सिंह, जितेन्द्र राठी, यशो मलिक, विपिन कुमार, अमित सोलंकी, राजवीर सिंह पंवार , अशोक कुमार हुड्डा, डा० सुशील कुमार, अनंगपाल सिंह, खेम चन्द, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, धीर सिंह, राहुल चौधरी , विजय सिंह,किरण पाल सिंह , डा० संजिल कुमार, रवि बालियान आदि उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *