

हरिद्वार। आज राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ महाराष्ट्र एवं प्रदेश अध्यक्ष संत गाडगे समिति महाराष्ट्र, अनिल शिंदे हरिद्वार पहुंचे, जहां उनका भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने अंगवस्त्र और रुद्राक्ष के माला भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
अनिल शिंदे महाराष्ट्र से अपने साथ करीब 200 लोगों के साथ चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए हुए हैं आज वे चार धाम यात्रा करने के बाद हरिद्वार कनखल पहुंचे, जहां समाजसेवी एवं भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
