
हरिद्वार। भाजपा पार्षद एवं समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने शिव भक्तों के लिए शुरू किया भंडारा
हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है ,लाखों शिव भक्ति कांवरिया गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर साल की भांति इस साल भी भाजपा पार्षद एवं समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने भंडारा चलकर कावड़ियों की सेवा की जा रही है,
हरिद्वार दिल्ली हाईवे ऋषिकुल तिराहे के पास चलाए जा रहे हैं भंडारे में बड़ी संख्या में कावड़िया प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। शनिवार के दिन से शुरू किया गया भंडारा शिवरात्रि के दिन तक चलाया जाएगा।
पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष उनके द्वारा सावन माह में भंडारा चला कर कावड़ियों की सेवा की जाती है, इस बार भी शनिवार से कावड़ियों को भोजन प्रसाद कराकर उनकी सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें रामकृष्ण मिशन आश्रम कनखल, महंत निर्मल दास, अजय ब्रह्मचारी,पूर्व पार्षद सीमा देवी, अशोक अग्रवाल सहित कई साथियों का विशेष सहयोग भी उन्हें मिल रहा है।
