हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा का आज अंतिम दिन है भाजपा पार्षद एवं समाजसेवी भूपेंद्र कुमार द्वारा पिछले कई दिनो से दिल्ली हाईवे पर भंडारा चल कर कावड़ियों की सेवा की जा रही थी, आज कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन भूपेंद्र कुमार ने शिव भक्तों को चॉकलेट बांटी। उनके साथ बंगाली हॉस्पिटल के संत और उनके वार्ड के लोग भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बने।

भूपेंद्र कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा में हर साल उनके द्वारा भोलो की सेवा की जाती है इस बार भी उनके द्वारा भोले नाथ की कृपा से दिल्ली हाईवे पर भंडारा चलाया गया और आज कावड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे पर सभी शिव भक्तों को चॉकलेट बांटी गई ,चॉकलेट खाने से एनर्जी मिलती है और थकावट दूर होती है हमारे शिव भक्त कई सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं,आज शिव भक्तों को चॉकलेट बांटी गई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *