

– धर्मनगरी हरिद्वार में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां तमाम कृष्ण मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। कनखल स्थित बड़ा उदासीन अखाड़ा के राधा कृष्ण मंदिर में कई सुंदर झांकियां बनाई गई हैं। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा तमाम स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों के द्वारा झांकी और शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में राधा कृष्ण की झांकियां के अलावा घरों में भी छोटे बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाया जा रहा है।
