
हरिद्वार। पंच तत्वों में विलीन हुए बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत निरंजन दास (चौधरी जी)। महंत श्री निरंजन दास बादशाहपुर अखाड़े की शाखा के मुकामी महंत थे, बीती रात 2:00 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली, आज कनखल बड़ा अखाड़ा उदासीन में अखाड़े की संतों ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। श्री निरंजन दास अखाड़े में वयोवृद्ध संत थे, जिनका अखाड़े में अलग सम्मान प्राप्त था, 80 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम यात्रा पूरी की।

अंतिम संस्कार के मौके पर महंत कमल दास, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद , राघवेंद्र दास कोठारी जी, सूर्यांश मुनि महंत महेश मुनि जी महाराज, खड़ दर्शन समाज के महंत आदि उपस्थित रहे।
