
हरिद्वार। नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए RPK Foods देगा ₹11 लाख की सहायता राहत राशि कंपनी के दुबई डिवीजन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
RPK Foods ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए ₹11 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रमोद ख़ारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में RPK Foods नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
कंपनी के फॉरेन डिवीजन के डायरेक्टर नाशिद इब्राहिम अल-कबीर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सहायता राशि RPK Foods के दुबई डिवीजन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक राहत पहुंचाने में सहयोग करना है।
“नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। यह सहयोग मानवता और पड़ोसी भाईचारे के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम प्रभावित लोगों के सुरक्षित एवं शीघ्र पुनर्वास की कामना करते हैं।”
श्री प्रमोद ख़ारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, RPK Foods
शोक एवं संवेदना संदेश
RPK Foods परिवार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरा दुख और हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। हमारी प्रार्थनाएं प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ हैं। हम सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शीघ्र पुनर्वास की कामना करते हैं।
