हरिद्वार। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता  आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, (रानीपुर विधान सभा) क्षेत्र में मुख्य मार्ग की जर-जर हालत की व्यवस्था सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध पडी जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवोदय नगर क्षेत्र में लगभग 9-10 हजार परिवार निवास करते हैं। अधिकतर लोग नौकरी पेशा है जो सुबह शाम इसी मार्ग से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। मुख्य मार्ग के दोनों ओर नवोदय नगर का मुख्य बाजार है परंतु गड्ढों, धूल और पानी से भरी सड़क उनके व्यापार पर भी असर डाल रही है। कार्यकर्ताओं ने यह भी अवगत कराया कि नवोदय नगर के अंतर्गत आने वाला मुख्य बाजार मार्ग पिछले 2-3 वर्षों से जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति यह है कि मार्ग में बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आय दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। बरसात के महीनों में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं जिस से इस मार्ग से चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है। जिस कारण गर्भवती महिलाओं सहित अनेक बच्चे चोटिल हो गए है। इसके साथ-साथ मुख्य मार्ग के दोनों तरफ जल निकासी की व्यवस्था ठीक तरीके से ना होने के कारण भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण भी मुख्य मार्ग बहुत जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसी मार्ग से स्कूल आते जाते है। ड्यूटी पर जाने वाले लोगों से लेकर स्कूल के बच्चे और व्यापारी सभी इस खराब और खस्ताहाल मार्ग के चलते प्रभावित हो रहे है।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण कर मार्ग को दुरुस्त करवाने के साथ जल निकासी की शिकायत को दूर करने का हर सम्भव काम करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी, एस सी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल, ओबीसी विभाग के विधानसभा अध्यक्ष नन्द लाल यादव, मंडलम अध्यक्ष संदीप भार्गव,
ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष मनीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष तुषार सक्सेना, जिला सचिव वासु नौडीयाल, अंकुल गुप्ता, कृष्णा यादव आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed