ऋषिकेश। उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने जुजित्सु खेल की नेवाजा और फाइटिंग स्पर्धा में भाग लेकर 8 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। देहरादून जिले की टीम मैनेजर एवं उत्तराखंड मार्शल आर्टएस एकेडमी ऋषिकेश की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने जानकारी दी की 10-12 अक्टूबर को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में प्रदेश भर के 345 जूजित्सु खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले की टीम में उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऋषिकेश के 15 खिलाड़ियों ने जिले की टीम में भाग लेकर अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 22 पदक जीतकर देहरादून जिले को राज्य में द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एकेडमी के खिलाड़ी समर्थ रावत एवं उन्नति रावत ने दोनों स्पर्धाओं में 2-2 स्वर्ण पदक जीते। नितिका पंत एवं अश्मिका कुकरेती ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक दोनों स्पर्धाओं में जीता । अक्षित भंडारी ने एक स्वर्ण एक कांस्य, प्रतिष्ठा रावत एक स्वर्ण एक कांस्य, सौम्या गैरोला रजत पदक, स्वराज गैरोला रजत पदक, अनन्या राठौड़ रजत पदक, मांशी बुटोला ने 2 रजत पदक, प्रकृति रावत ने रजत पदक एवं तेजस सिंह, स्वस्ति गैरोला, अनन्या कृषाली तीनों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों को खेल विभाग उत्तराखंड की उप निदेशक रशिका सिद्दीकी ने पदक देकर सम्मानित किया। प्रज्ञा जोशी ने बताया कि एकेडमी के 12 उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग, जुजित्सु इंडिया के निदेशक सतीश जोशी, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपांशु रौतेला, कोच सृष्टि कृषाली, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डी अरुण सूद , दीपक नौटियाल सहित कई खेलप्रियों ने बधाई दी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *