देहरादून। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड की 23 सदस्यीय मुए थाई खिलाड़ियों की टीम दिनांक 24-26 अक्टूबर तक जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित होने जा रही नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में भाग लेने को राजधानी से रवाना हुई। मुए थाई एशोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया की जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जोन चैंपियनशिप में नार्थ इंडिया के 500 से अधिक फाइटर्स भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के 23 खिलाड़ी, 2 कोच, 1 टीम मैनेजर एवं 1 रेफरी उक्त चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड राज्य की टीम में संचिता पोखरियाल, नितिका पंत, सौम्या गैरोला, अश्मिका कुकरेती, मनश्वी पंवार, हिमानी मेर, मन्नत, अर्पिता आर्य, तनुश्री लटवाल, चाँदनी, सूर्यांशु कैंतुरा, तेजस सिंह, अनमोल ममगाई, कुंदन , युवराज चंद , माधव, आदर्श कंडारी, तरुण , शशांक , स्वराज गैरोला, वंश बोरा, वेदांत बिष्ट, आदित्य लटवाल शामिल हैं। उत्तराखंड टीम
की मुख्य कोच विश्व विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी , सहायक कोच दीपांशु रौतेला, टीम मैनेजर यशपाल भट्ट एवं राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल भी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार , मुए थाई एसोसिएशन के महासचिव नीलेश जोशी ने बधाई देकर पदक जीतने की उम्मीद जताई हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *