
हरिद्वार। कल बसंत पंचमी के दिन चाइनीज मांझे की बिक्री मार्केट में तमाम रोक के बावजूद धड़ल्ले से हुई, चाइनीज मांझे की वजह से जिलेभर के अस्पतालों में दिनभर बड़ी संख्या में घायल मरीज पहुंचे, सरकारी हॉस्पिटल में तो यह संख्या काफी ज्यादा रही ,अकेले रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल कनखल में 15 मांझे से घायल मरीज पहुंचे, किसी का हाथ कटा था किसी के गले में घाव था, घायल अवस्था में पहुंचकर लोगों ने अस्पताल में इलाज करवाया।
कनखल से भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि रोक के बावजूद मार्केट में बड़ी संख्या में चाइनीज मांझा की बिक्री हुई है जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हुए उन्होंने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की प्रशासन से मांग की है और चाइनीज मांझे को बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
