जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर-सिगड्डी मार्ग के मध्य बरसाती रपटे की चपेट में आने से एक कार बह गई। चालक युवक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बरसाती रपटे से बहते हुए कार कई किलोमीटर दूर गदेरे में चली गई।
किशनपुर निवासी केशव कुमार सिगड्डी की ओर से कार में सवार होकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। इसी दौरान किशनपुर-सिगड्डी के मध्य बहने वाले रपटे में अचाकर उसकी कार आ गई। केशव कुछ समझ पाता। इससे पहले कार लुढकते हुए गदेरे की ओर जाने लगी। केशव ने बड़ी मशक्कत के बार कार का दरवाजा खोला और कूदकर अपनी जान बचाई। तेज बहाव में बड़े-बड़े पत्थरों से टकराते हुए कार सीधे तेलीस्रोत गदेरे में पहुंच गई।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *