जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय शरदकालीन व शीतकालीन क्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रतियोगिता बीआरसी पौड़ी में हुई। प्रतियोगिता के तहत हिंदी सुलेख प्राथमिक वर्ग में आस्था ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा व आरूषी ने तीसरा स्थान पाया। अंग्रेजी राइटिंग प्राथमिक में आंचल ने पहला, कार्तिक ने दूसरा व आराध्य ने तीसरा स्थान पाया। मानचित्र उत्तराखण्ड प्राथमिक में अक्षिता पहले, कार्तिक दूसरे व मंयक तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख जूनियर वर्ग में अनामिका पहले, कृष रावत दूसरे व प्राची तीसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी राइटिंग जूनियर में तनमय बलूनी, अदिति, रौनक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मानचित्र भारत जूनियर स्तर तनमय बलूनी पहले, अनामिका दूसरे व प्राची तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर अनूप काला, जितेंद्र राय, कमल उप्रेती, नवीन डोभाल, प्रताप राणा, भगत भण्डारी महेश गिरि, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *