श्रीनगर गढ़वाल : एंजिल्स हेवन स्कूल खंदुखाल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने रियूज प्रक्रिया को अपनाते हुए पुरानी चीजों से आकर्षक राखियां बनाईं। जिन्हें विद्यालय की छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई पर बांधा। इस अवसर पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने रक्षाबंधन त्योहार से संबंधित कहानी सुनाई।
सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में आरुष और सौम्या की कहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा सातवीं के राजीव और अवनी ने दूसरा तथा कक्षा तीसरी की काव्या और अनन्या को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय की अध्यापिका शशि कला ने राखी के त्योहार के महत्व को समझाते हुए ऐतिहासिक कहानी भी बच्चों से साझा की। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की मुख्य अध्यापिका विभा भट्ट ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आरपी भट्ट, स्कूल की गाइड गायत्री, विवेक, ज्योति, माधवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *