जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले की पैठाणी पुलिस ने व्यापारी से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। मामला अप्रैल माह का है। पैठाणी में मार्ट खोलने के नाम पर एक स्थानीय व्यापारी से 8.47 लाख की ठगी की गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि इस मामले में बीते 26 अप्रैल को पैठाणी थाना क्षेत्र के डांग गांव निवासी राजेन्द्र सिंह रौथाण ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा कि बॉबी चौधरी, हरेन्द्र व संदीप ने मिलकर पैठाणी में मार्ट खोलने के नाम पर उनसे 8.47 लाख की धोखाधड़ी की। एसएसपी ने इस मामले में टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने गत शुक्रवार को आरोपी बॉबी चौधरी उर्फ एजाज पुत्र मो. इलियाज को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सिंद्वावली गांव, कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि हरेंद्र व संदीप को पकड़ा जाना बाकी है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसओ पैठाणी वीरेंद्र रमोला, अपर उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल बृज मोहन, सुरजीत सिंह व धनंजय पंत शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *