पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने शराब के नशे में राहगीरों के साथ अभद्रता करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज स्टेशन के समीप एक व्यक्ति आवाजाही कर रहे लोगों के साथ अभद्रता कर रहा है। कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिनेमा लाइन निवासी सुदर्शन यादव के खिलाफ भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *