अल्मोड़ा। बच्चों में वैज्ञानिक रुचि जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसी के चलते अटल उत्ष्ट विद्यालय जीआईसी अल्मोड़ा में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय मिलेट्स (मोटे अनाजों) की महत्ता, उनकी उपयोगिता और उनसे होने वाले फायदे और उनको बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जाने वाले प्रयास पर आधारित था। विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड हवालबाग के अटल उत्ष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा एआईसी अल्मोड़ा, एडम्स गर्ल्स इंटर कलेज अल्मोड़ा, विवेकानंद इंटर कलेज रानीधारा अल्मोड़ा सहित ब्लक के इंटर कलेज और राजकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एडम्स इंटर कलेज ने प्रथम स्थान और राजकीय बालिका इंटर कलेज अल्मोड़ा ने द्वितीय स्थान तथा जीआईसी चौरा हवालबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विज्ञान संगोष्ठी के संयोजक अटल उत्ष्ट विद्यालय जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को वैज्ञानिक सोच के प्रति रूझान पैदा करने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यालय के छात्र जिला स्तर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी का संचालन जीआईसी के अध्यापक मदन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया और निर्णायक मंडल में ड कपिल नयाल जीआईसी हवालबाग, ड प्रभाकर जोशी जीआईसी स्यालीधार, ड दीपचंद्र जोशी जीआईसी रेंगल रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग ने इस विज्ञान संगोष्ठी के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बहुत आवश्यक बताया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *