श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा में एनएच लोनिवि व प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नौ अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान प्रशासन को लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। मौके पर नजूल भूमि पर बने आवासीय भवनों को बुलडोजर से तोड़ा गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया शुक्रवार को उफल्डा में अतिक्रमण किए हुए 9 मकानों का धवस्तीकरण किया गया है। जबकि एक टिन शैड के नीचे वाहन खड़ा होने के चलते कार्यवाही नहीं हो पाई है। कहा कि शनिवार को भी उफल्डा से उस अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। जिसके बाद ही एनएच प्रशासन ने कार्यवाही की है। स्वीत से लेकर चमधार तक 23 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। जिनको एक हफ्ते के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। कहा कि देवप्रयाग से लेकर कीर्तिनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए 23 अतिक्रमणों को हटवाया गया है। इस मौके पर एसडीएम नूपूर वर्मा, तहसीलदार हरीश जोशी, एनएच के जेई संदीप खाली, श्रीनगर थाना प्रभारी रणवीर सिंह रमोला आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *