
हाल में ही सिंघवारा, सिमरी जिला दरभंगा बिहार में कांग्रेस और राजद के द्वारा बनाया गया मंच से 27.8.2025 में सार्वजनिक रूप से नरेंद्र मोदी जी की माता स्वर्गीय श्रीमति हीराबेन मोदी को जानबूझकर गालियां देकर अपमानित किया ,इससे प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत गरिमा ही नहीं बल्कि देश की सभी लोगों की भावनाएं जुड़े होने के कारण और समाज में गलत संदेश जाने के कारण गंभीर अपराध मानते हुए हरिद्वार के अरुण भदोरिया एडवोकेट ने अपने अधिवक्ता श्री कमल भदोरिया एडवोकेट के माध्यम से सीजीएम हरिद्वार श्री सचिन कुमार के न्यायालय में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा और कार्यक्रम आयोजक नौशाद के खिलाफ धारा 156(3) सीआरपीसी नई धारा 175(3) BNS के तहत हरिद्वार कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका दायर की है जिसे स्वीकार करते हुए सीजीएम हरिद्वार द्वारा थाना कनखल से इस संबंध में 10 .9.2025 में समस्त आख्या तलब की है इसमें अब अगली सुनवाई 10.9.2025 में होगी इसमें न्यायालय में बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के द्वारा देश हित में काफी योजनाएं चलाई हुई है और सन 2001 से 2014 तक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री गुजरात के रहे और सन 2014 से वर्तमान तक लगातार प्रधानमंत्री है उनके द्वारा देश में आयुष्मान योजना ,धारा 370 कश्मीर जैसे प्रदेश से हटाना ,मुस्लिम धर्म की महिलाओं को अधिकार देते हुए तीन तलाक पर कानून बनाना, राम मंदिर अयोध्या में नीव रखना और आयुष्मान सहकारी योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ,प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो देश हित में किए हुई है जिसके लिए 31.31 करोड़ लोगों को फायदा मिला है और आज हिंदुस्तान की स्थिति यह है कि कोई भी देश हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री की सलाह के बिना अपने देश में कोई भी योजना नहीं चलाना पसंद करता है इसी कारण अरुण भदोरिया एडवोकेट ने अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ भावनाएं देशवासियों के साथ जुड़ा होना बताया और दरभंगा बिहार में जो गाली ग़लोज नरेंद्र मोदी जी की माता जी को मंच के माध्यम से की गई उसे भावनाएं आहत होना बताया इससे पूर्व थाना कनखल में इस संबंध में प्रार्थना पत्र देने की जानकारी और एसएसपी हरिद्वार को 3.9.2025 में प्रार्थना पत्र दिया गया कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय में आज प्रार्थना पत्र कार्रवाई हेतु दिया गया है
