जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काशीरामपुर तल्ला में खोह नदी के उफान में बहे कुष्ठ आश्रम के मरीजों ने प्रशासन से उनके लिए टिन शेड बनाने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कुष्ट आश्रम के मरीजों ने कहा कि 13 अगस्त की रात को खोह नदी में आई बाढ़ में उनका 12 कमरों का पूरा आश्रम बह गया है। वर्तमान में आश्रम के पास टेंट में रह रहे हैं। बारिश के साथ चल रही हवाओं के कारण टेंट उड़ जाता है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जब तक उनका विस्थापन नहीं हो जाता उनके लिए टिन शेड बनाने की मांग की। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने कहा कि कुष्ठ आश्रम के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। फिलहाल उनके लिए टिन शेड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *