
देहरादून। गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 27-30 तक मोहाली चंडीगढ़ में संपन्न हुई “राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप-2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ी अजैब सिंह ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के 4 सीनियर गतका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था। गतका एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि मोहाली चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के अजैब सिंह ने अंडर-30 आयु वर्ग के व्यक्तिगत सिंगल सोटी सीनियर पुरुष स्पर्धा में खेलते हुए कांस्य पदक जीता। गतका खेल की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तराखंड का यह पहला पदक है। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अजैब सिंह अब खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2026 एवं खेलों इंडिया लीग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। सतीश जोशी ने बताया की राज्य टीम में चयनित अन्य तीन खिलाड़ियों हरमन सिंह ऊभी, प्रदीप सिंह व अजय सिंह ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य टीम के कोच सतविंदर सिंह को बधाई दी और शीघ्र ही विजेता खिलाड़ी का सम्मान करने की भी बात कही। गतका खेल में राज्य को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में व्यक्तिगत कांस्य पदक मिलने पर खेल परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री स्तर हेमराज बिष्ट, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक हरीश कोठारी, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डी पूर्व राज्य मंत्री अरुण सूद, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय रेफरी गतका अतुल रावत, संजीव सैनी, दीपांशु रौतेला आदि खेलोरेमियों ने बधाई दी है।
