हरिद्वार। कनखल वैश्य कुमार सभा में कार्यकारिणी गठन के लिए सदस्य सेवक मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव में सभा के कुल 766 मतदाताओं में 611 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सदस्य चुनाव में मतगणना के बाद सबसे ज्यादा 437 वोट प्राप्त कर अक्षय गोयल प्रथम स्थान पर रहे। चुनाव में 16 सदस्यीय सेवक मंडल चुनने के लिए कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे। चुने गए सदस्यों की ओर से अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। सोमवार को वैश्य कुमार सभा के चुनाव के मतदान के बार रात 11 बजे तक 31 राउंड वोटों की गिनती की गई। गिनती के बाद 16 सेवक मंडल सदस्य निर्वाचित हुए। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए गए जिले के दो अधिकारियों ने बतौर पर्यवेक्षक देर रात 16 सदस्यों को विजयी घोषित किया। चुनाव में 400 वोट प्राप्त कर गगन दूसरे स्थान पर रहे। 394 वोट प्राप्त कराषभ गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को चुनाव संयोजक मुकेश मोदी ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए। जिले के दो अधिकारियों प्रशांत कुमार और कर्मपाल सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
यह निर्वाचित हुए सदस्य- अक्षय गोयल, गगन गुप्ता,ाषभ गोयल, अजय गोयल, आशीष बंसल, ईशांक सिंघल, दीपक बंसल, नमित गोयल, प्रतीक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, योगेश कुमार आर्य, रचित अग्रवाल, शैलेश कुमार, संजीव कुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता, समीर गुप्ता।
यह रहे चुनाव अधिकारीरू सभा के चुनाव अधिकारी पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, निश्चल गुप्ता, अवनीश गोयल, उमेश गोयल, मुकेश गोयल, अरविंद अग्रवाल आदि ने मतगणना संपन्न कराई। साथ ही प्रदीप गर्ग, सुनील अग्रवाल, प्रमथेश अग्रवाल ने चुनाव अधिकारियों को मतगणना में सहयोग दिया।
सदस्यों को दी शुभकामनारू मतगणना के दौरान पार्षद नितिन, पार्षद शुभम मैंदोला, पार्षद मन्नू सैनी, तीर्थ पुरोहित समाज के रोहित तुम्बड़िया और व्यवसाई मयंक गुप्ता, दीपक मणि गुप्ता आदि ने निर्वाचित सदस्यों को फूलमालाएं और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *