जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति ने खननकारियों पर मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार को पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि वर्ष 2010-11 से मेडिकल कालेज की कवायद चल रही है। वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार ने कलालघाटी के लछमपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर इसकी चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कराया। लेकिन इससे आगे काम नहीं बढ़ा। भाजपा सरकार ने भी जोरशोर से मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही, लेकिन पूरे पांच साल ऐसे ही निकाल दिए। आज हालात यह है कि चयनित भूमि भी खुर्दबुर्द हो चुकी है। राज्य सरकार कोटद्वार के लिए स्वीकृत योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक से मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर यहां अवैध खनन कर चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवानी चाहिए। चेतावनी दी गई कि जल्द इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो समिति जनसहयोग से आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में संरक्षक जेएच नेगी, उपाध्यक्ष सावित्री रावत, सचिव विपुल उनियाल व दुर्गा प्रसाद दूबे समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *