जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में विद्यार्थियों ने एंटी ड्रग दीवार का निर्माण कर नशे के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की दीवार पर नशे के प्रति जागरूकता करने से संबंधित चित्र बनाए। प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी संकल्प दिलवाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा.कपिल, डा.विनय देवलाल, डा.अरविंद सिंह, डा.भोलानाथ, डा.अशोक कुमार मित्तल, ऊषा सिंह, गीता, जयदीप नेगी, रोहन वेद, सन्नी, आशुतोष रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *