जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस लाइन पौड़ी में रविवार को “मेरी माटी मेरा देश” के तहत वीर शहीदों की याद में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुलिस परिवार के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ कर किया प्रतिभाग। प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी-दो में अनुकृति काला, प्रियांशी, कक्षा 3-7 में अंशिका नेगी, यशस्वी खण्डूडी, कक्षा 8-12 में साक्षी, अंशिका गौड़ ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
“मेरी माटी मेरा देश”* अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “हर घर तिरंगा” एवं मेरी माटी मेरा देश” थीम पर चित्रकारी (पेंटिंग) कर बच्चों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। जिससे शहीदों की आदर्श विचार धाराएं आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे। इस चित्रकारी (पेटिंग) में जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *