पिथौरागढ़। बजरंग दल की अमरनाथ और मां वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा में सीमांत से भी पांच कार्यकर्ता शामिल होने हल्द्वानी रवाना हुए। नगर के केएमओयू स्टेशन में प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय ने भगवा ध्वज दिखाकर विनय पाण्डेय, ईश्वर सिंह भाट, हेमंत चंद, गजेंद्र सिंह बिष्ट व गणेश सिंह गोवाडी को हल्द्वानी के लिए रवाना किया। इस दौरान पांडेय ने कहा कि हल्द्वानी से शुरू होने वाली धार्मिक यात्रा अमरनाथ श्राइन बोर्ड, अखनूर, पांडव गुफा, सुन्दर बनी, रजौरी, बूढ़ा बाबा अमरनाथ, शिव खोड़ी, वैष्णो देवी कटड़ा, पुंछ, मण्डी आदि स्थान होते हुए आगामी 28अगस्त को वापस लौटेगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *