जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रानिक्स लि. में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फार नेशन का आयोजन किया गया। रन फार नेशन में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कंपनी के सभी अधिकारी व कर्मचारी सामुदायिक केंद्र में एकत्रित हुए। वहां से सभी ने रतनुपर व बलभद्रपुर होते हुए वापस कंपनी तक आयोजित रन फार नेशन दौड़ में प्रतिभाग किया। मौके पर सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर महाप्रबंधक विशेश्वर पुच्चा, डीजीएम प्रदीप चौरसिया, अपर महाप्रबंधक डीके गुप्ता, सुशील कुमार, प्रदीप सिंह, प्रदीप बडोला, दिनेश भट्ट, लियाकत हुसैन, यशपाल तोमर और हरीश पांडेय आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *