जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर की महिमा पर आधारित भजन राजी खुशी राखी सिद्धबली बाबा… भजन का लैंसडौन विधायक और सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत ने विमोचन किया। मां गंगा प्रोडक्शन के बैनर तले बने भजन को लोकगायक मुकेश कठैत ने लिखा और गाया है। इसके निर्माता सोभन सिंह रावत और रोहित रावत हैं। अब लोग यू-ट्यूब के माध्यम से इस भजन सुन सकेंगे।
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि इस भजन से लोग श्री सिद्धबली मंदिर की महिमा को जान सकेंगे। इस अवसर पर भजन गायक मुकेश कठैत ने भजन की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. जगदंबा प्रसाद ध्यानी, प्रबंधक शैलेश जोशी, ऋषभ भंडारी, विजयानंद पोखरियाल, रवींद्र नेगी, शिव प्रसाद पोखरियाल, दीपू पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *