जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से कोटद्वार पहुंची भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के वाहन का चालन काटने पर यूनियन के सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश से कोटद्वार कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता करेंगे।
कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंचे पदाधिकारियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार से कोटद्वार आए थे। यहां से लौटने के दौरान कौड़िया चेक पोस्ट पर तैनात एआरटीओ ने उनकी कार रोकी और कागज दिखाने को कहा। बताया कि सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी एआरटीओ ने कार का चालान कर दिया। कोटद्वार में तैनात एआरटीओ को उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की ओर आ रहे भारी वाहन नहीं दिखाई देते। जिसमें क्षमता से अधिक सामान भरा रहता है। एआरटीओ केवल आमजन व का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि इस संबंध में जल्द ही किसान यूनियन के पदाधिकारी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात करेंगे। यदि मनमानी पर विराम नहीं लगा तो किसान यूनियन कौड़िया चेक पोस्ट पर ही डेरा डालकर आंदोलन करेगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *