हरिद्वार । वार्ड 31 रविदास बस्ती से भाजपा पार्षद ने निकाय चुनाव में जीत के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका,भूपेंद्र कुमार ने मां वैष्णो देवी से प्रदेश और देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की और माता का आशीर्वाद लिया, भूपेंद्र कुमार हर साल कई बार मां के दरबार में माथा टेकने जाते हैं लेकिन इस बार निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भूपेंद्र कुमार अपने परिवार जनों के साथ माता के दरबार में पहुंचे, माता के दरबार में सुबह सवेरे होने वाली आरती में शामिल हुए, प्रदेश और देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
