
प्रयागराज कुंभ मेले में आज हरिद्वार नगर निगम के भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी पूर्व पार्षद सीमा देवी और परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई, गंगा मैय्या से देश प्रदेश की सुख शांति के लिए कामना की,
प्रयागराज कुंभ मेले में हरिद्वार तारकेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी निर्मल दास महाराज द्वारा 44 दिन से लगातार लंगर चल कर लोगों की सेवा की जा रही है, निर्मल दास द्वारा चलाए जा रहे लंगर में आज भूपेंद्र कुमार ने भी प्रसाद बांटकर लोगों की सेवा की,।
निर्मल दास महाराज द्वारा कुंभ मेला प्रयागराज में लगातार लोगों की सेवा के लिए 44 दिन से अन्नक्षेत्र चलाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं ,श्रद्धालु इस पुण्य कार्य के लिए निर्मल दास महाराज को धन्यवाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
