जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जंगलों में आपदा से प्रभावित गुजर परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने गुजर परिवारों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम कोटद्वार के आसपास जंगलों में रह रहे वन गुजरों के पास पहुंची। यहां टीम ने वन गुजरों से आपदा के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। गुजरों ने बताया कि आपदा के कारण उनकी झोपड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई झोपड़ियों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण सामान बर्बाद हो गया है। जंगल में कई ऐसे गुजर परिवार है उनके समक्ष कई समस्याएं खड़ी हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुजर परिवारों को राशन, बर्तन, तिरपाल व अन्य आवश्यक सामग्री बांटी। कहा कि आगे भी गुजर परिवारों की मदद के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, आशीष रावत, कैलाश खुलवे, कुवेर जलाल, योगेंद्र रावत, कांता सेमवाल, राजेंद्र बिष्ट, रमेश जलाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *