बागेश्वर। भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर नितीश कुमार के एक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही महिलाओं पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर उनका पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर प्रभा गड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे नितीश सत्ता के नशे में चूर है। इसी के चलते उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। सीएम को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भविष्य में इस तरह की बयानबाजी सहन नहीं होगी। इस मौके पर बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, रुकमणी दानू, उमा बिष्ट, प्रेमा परिहार, दीपा गुरुरानी, कलावती, सबिता नगरकोटी, विमला कपकोटी, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, महामंत्री संजय परिहार, मोहन उप्रेती आदि मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *