रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैरियर कोचिंग संस्थान में वोटर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके और मतदाता दिवस तक इस उम्र तक पहुंचने वाले मतदाता सूची में शामिल करने का अभियान चलाया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची में हर पात्रता रखने वाले का नाम दर्ज कराना है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में वोटर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अभियान सभी विधानसभाओं के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है। वोटर जागरुकता आभियान में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला उपाध्यक्ष रमेश जोशी, एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष नवल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष शुभम वाल्मीकि, राघव यादव, पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष तनुजा जोशी, सुमित्रा चंद, गुंजिता जोशी, जुस्ती पल, अभिषेक कुमार, करन सिंह, महेश कुमार, बबी सोनकर, बादल सक्सेना, मनोज जलहोत्रा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *