श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह पड़े गड्ढों व टूटे जालों को ठीक कराने की मांग को लेकर भाजपा के पदाधिकारी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि तत्काल इनकी मरम्मत कराकर लोगों को सुविधाएं दी जाएं। कहा कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से नगर निगम के लिए बजट की कोई कमी नहीं की जा रही है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, कुशलानाथ, दिनेश रूडोला, हरि सिंह बिष्ट आदि ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी से वार्ता के दौरान कहा कि बारिश से नगर क्षेत्र की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। साथ ही नालियों के ऊपर लगे जाले व सीवर के ढक्कन टूट गए हैं। जिसके कारण आम जन को भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझे व जनहित के कार्यों को करने में तेजी दिखाए। सहायक नगर आयुक्त बंगारी ने भाजपा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *