जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पुष्कर जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, कमल किशोर रावत, मयूर भट्ट, पूर्णिमा नेगी, राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, ज्योति सुंद्रियाल आदि शामिल रहे। संचालन जिला महामंत्री शशि चन्द्र रतूड़ी ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *