ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र के एक घर के आंगन में नौ फीट लंबा अजगर घुस आया। अजगर देख घरवालों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ने अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया। श्यामपुर के नंबरदार फार्म गली नंबर 13 में सुबह करीब 10 बजे विक्रम सिंह चौहान के आंगन में अजगर आ घुसा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। अजगर वहीं पास में ही मौजूद कटहल के पेड़ पर चढ़ गया। पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने मामले की सूचना वनकर्मी की दी। बाद में स्थानीय युवा भूमि लाल की मदद से सीढ़ी लगाकर वनकर्मी कमल राजपूत ने पेड़ पर चढ़ अजगर को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *