जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एससीईआरटी और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में पदमपुर स्थित श्री गुरूरामराय पैरामेडिकल कालेज में डा. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने अपने माडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की।
महोत्सव का आरंभ चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इसरो के वैज्ञानिक दीपक कुमार अग्रवाल व कार्यक्रम सह संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अयाजुद्दीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इसरो वैज्ञानिक दीपक कुमार अग्रवाल ने बाल वैज्ञानिकों द्वार बनाए गए माडलों की प्रशंसा की। कहा कि विषम परिस्थितियों में छात्रों द्वारा इस तरह का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम सह संयोजक व खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अयाजुद्दीन ने कहा कि आम जन को इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता से परिचित कराया जाना चाहिए। महोत्सव में जनपद के 15 विकास खंडों के 420 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाई, स्थल संयोजक प्रधानाचार्य गिरीश उनियाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा गरिमा व्यास, महेंद्र कुमार अग्रवाल व संदीप बिष्ट सहित विकास खंडों के विज्ञान ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *