जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 23वें उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाकर कोटद्वार का नाम रोशन किया। कोटद्वार के विभिन्न संगठनों ने कोटद्वार पहुंचने पर चिंतन रावत का स्वागत किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में दो से तीन सितंबर तक तुनावाला, राजपुर रोड देहरादून में किया गया। जिसमें चिंतन रावत ने स्क्वेट लिफ्ट में 195 किलो, बैंच प्रेस में 130 किलो तथा डेड लिफ्ट में 230 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चिंतन रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार निवासी है। शनिवार को पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने चिंतन रावत का कोटद्वार पहुंचने पर अभिनंदन किया। साथ ही राकेश शर्मा, देवेंद्र भट्ट, वीरेंद्र रावत, कपिल जोशी, विकास शाह, प्रेम सिंह पायल, मदन मोहन आर्य समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने चिंतन रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *