जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में मंगलवार को भी आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल से कालेज में सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। जिसके चलते संस्थान ने बीते दिनों अवस्थाएं उत्पन्न होने का हवाला देते हुए बीटेक द्वितीय वर्ष व प्रथम वर्ष, बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी घर जाने के आदेश दिए थे।
मंगलवार को कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी शामिल है। कार्यबहिष्कार कर रहे कर्मचारी आउटसोर्स ऐंजसी के अधीन कार्य नहीं करने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार पर है। कार्यबहिष्कार में विपिन नेगी, अशोक कुमार, शीशपाल चौहान, सुभाष, सुरेंद्र कुमार, सीमा देवी, लक्ष्मी पंवार, सुबोधनी देवी, हेमलता, सुनील कोठारी, अनिल जोशी, विकास रावत, पंकज रावत, मानवेंद्र गुसांई आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *