जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में द्वारीखाल बाजार में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने आमजन को स्वच्छ व स्वस्थ भाबर का संदेश दिया।
रैली से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। राणा ने कहा कि हम जो आज स्वच्छता की शपथ ले रहे है, उसका पालन अवश्य करना है। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने के बजाए कूड़ेदान का उपयोग करें। रैली का संचालन खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत द्वारा किया गया। जिसमें राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं विकासखण्ड के अधिकारियों कर्मचारियों जन प्रतिनिधियों स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बाजार के दुकानदारों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकान्त डबराल, शिक्षक विनोद भारद्वाज, अजय कण्डवाल, रेखा ध्यानी, स्वयं सेवी संस्था के पुष्पा रावत, गीता देवी, क्षे0पं0स0 राजमोहन सिंह नेगी प्रधान सतीस चन्द्र, वरि0 प्रशा0 अधिकारी कुमलेश बलोधी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *