श्रीनगर गढ़वाल : गो सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर के सदस्यों ने एसडीएम अजयवीर सिंह का श्रीनगर से हरिद्वार स्थानांतरण होने पर उनके द्वारा किए गए गो सेवा कार्य और गोवंश के लिए विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा है कि गोवंश कार्य हेतु जब भी हमें किसी कार्य की जरूरत पड़ी होगी तो एसडीएम ने समिति की हर संभव मदद की है। कहा उनके द्वारा समाज के प्रति और बेजुबानों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया गया है। समिति की ओर से इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर भावपूर्ण विदाई भी दी गई। इस मौके पर अनुज जोशी, आनंद सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल, दिनेश घिल्डियाल, प्रकाश रावत, बंदना गुसाई, अर्जिता पंत, आंचल रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *