पिथौरागढ़। हनेरा गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र सिंह बोहरा के निधन पर कांग्रेसियों और व्यापारियों ने शोक जताया। रविवार को नगर के मुख्य चौराहे में हुई शोक सभा के दौरान कांग्रेसियों और व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष, जिला दुग्ध संघ अध्यक्ष, सदस्य जिला परिषद व सहकारी समिति कपरेटिव के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों में रहते हुए बोहरा ने हमेशा समाज हित के कार्य किए। उनका एकाएक चला जाना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शोक जताने वालो में कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष विरेंद्र महरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, पूर्व प्रदेश सचिव मुकेश रावल, विधानसभा यूथ अध्यक्ष मोहित शाह, व्यापारी प्रदीप कोठारी, कमलेश उप्रेती, जगदीश बोरा, किशोर कुमार, जीवन राम, धनी राम, ललित उप्रेती, गोलू बोरा, भगवती प्रसाद पंत, सोनू खाती, संतोष सिंह भाटिया, प्रहलाद सिंह भाटिया, प्रकाश पंत, उमेश चंद्र जोशी, दयाल जोशी, दिनेश बिष्ट, भगवान सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *