चम्पावत। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया।
कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने को कहा। विधायक ने कहा कि भाजपा शासन काल में लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। लोगों ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव मं कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीट में अपना परचम लहराएगी। विधायक अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। यहां महेश अधिकारी, निर्मल नाथ, मोहन सिंह, धन सिंह, जीत सिंह अधिकारी, ललित अधिकारी, होशियार सिंह आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *