देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राज्य का विकास नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि इसीलिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रयासों से राज्य में आ रहे निवेश को कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे।
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से राज्य में हो रहे इंवेस्टर्स समिट पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं कांग्रेस उसे पचा नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई उद्यमी राज्य में निवेश करना चाहता है तो मुख्यमंत्री उनसे एमओयू करने विदेश भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को राज्य में निवेश के प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री का दौरा सराहनीय पहल है और इससे प्रदेश व देश से बाहर रह रहे निवेशकों को सम्मान मिला है। भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस इस तरह के आरोप इसलिए लगा रही है ताकि राज्य में प्रस्तावित निवेश बाधित हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हमेशा ही राज्य विरोध मानसिकता रही है। इसीलिए उसके नेता लगातार इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *