बागेश्वर। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र पाल ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस बेहतर स्थिति में हैं। इस बात से भाजपा पूरी तरह डरी हुई है। बागेश्वर की सीट कांग्रेस की रही है। पहले भाजपा ने यह सीट उनसे छीनी थी, आज कांग्रेस भाजपा से अपनी सीट छीनेगी। उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेसी भाजपा में नहीं गया है और न जाने की स्थिति में है। महंगाई और भ्रष्टाचार बागेश्वर की सीट भाजपा से छीनेगी। पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पाल ने कहा कि महंगाई का आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री दूध तक में दाम बढ़ा रहे हैं। इससे दुधमुंहा बच्चा भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा की प्रवृत्ति वशिंग माशीन की तरह है। वह दूसरे पार्टी में रहने पर आरोप लगाते हैं, जब वही लोग उनकी पार्टी में जाते हैं तो आरोप खत्म हो जाते हैं। बागेश्वर की जनता इस बात को पूरी तरह समझ चुकी है। इसका जवाब इस उपचुनाव में भाजपा को मिल भी जाएगा। कहा कि यहां की सीट खोने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पांचों सीटें खोएगी। बागेश्वर का चुनाव इस बार इतिहास बदलने जा रहा है। प्रदेश सरकार यहां भी चम्पावत जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और यहां की जनता उन्हें ऐसा कतई नहीं करने देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *