जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोटद्वार शहर में चल रहे अतिक्रमण का विरोध किया है। कहा कि त्योहार सीजन में नगर निगम व प्रशासन व्यापारियों को परेशान कर रहा है।
कांग्रेस नेता प्रवेश रावत ने कहा कि शनिवार को नगर निगम व प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसका कांग्रेस पूरी तरह विरोध करती है। कहा कि नगर निगम व प्रशासन को व्यापारियों को परेशान करने के बजाय अतिक्रमण की जद में आए सरकारी भवनों को ध्वस्त करना चाहिए। उन्होंने सरकार से अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई को विराम देने की भी मांग उठाई। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *